Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 August: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: श्रीलंका को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में हराते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली और मेहमान टीम को प्रेशर में लाने का काम भी किया है। आज इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया।
इंग्लैंड के टीम घरेलू सरजमीं पर हमेशा मजबूती के साथ मैदान पर उतरती है। ऐसे में श्रीलंका के लिए यह मुकाबला भी आसान तो कहीं से भी नहीं होने वाला है। श्रीलंकाई टीम को इस मैच में अपना पूरा दमखम लगाने की आवश्यकता होगी। मैच करो या मरो वाला है।

पिछले मुकाबले में श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ऐसे बल्लेबाज रहे जिनके बल्ले से शतक आया। इसके अलावा उनके लिए कोई ऐसी घटना नहीं घटी जिसकी चर्चा की जाए। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है, इंग्लिश गेंदबाज यहाँ श्रीलंका के ऊपर भारी पड़ सकते हैं।
इस मैच में जीत दर्ज करते हुए इंग्लिश टीम सीरीज कब्जाने का पूरा प्रयास करेगी। श्रीलंकाई टीम को सीरीज बचाने के लिए अपना पूरा दमखम दिखाना पड़ेगा। अनुभवी बल्लेबाजों को आगे आकर कमान सम्भालते हुए इंग्लिश गेंदबाजों का सामना करने की जरूरत है।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, निशान मदुष्का, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (कीपर), प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर












Click it and Unblock the Notifications