Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs चेन्नई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: 8 अप्रैल यानी मंगलवार को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स के लिए खिलाफ सभी की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर होंगी। 2501 आईपीएल रन और 137.64 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ अब तक अपनी चमक नहीं बिखेर सके हैं।

श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April)

दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उन्होंने 3 मैचों में 159.00 की शानदार औसत और 206.49 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं। उनकी नाबाद 97 रन की पारी अब तक की सीजन की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। 3,200 से अधिक आईपीएल रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं।

Aaj Ke Match 1

रवींद्र जडेजा और मैक्सवेल को दिखाना होगा दम

रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच विनर बन सकते हैं। 3,000 से ज़्यादा आईपीएल रन और 109 छक्के लगाने वाले जडेजा इस सीजन अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। आईपीएल 2025 में अब तक उन्होंने 3 कैच पकड़े हैं और 76 रन बनाए हैं। पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल से भी टीम को बड़े रनों की उम्मीद होगी। मैक्सवेल के आईपीएल करियर में 2,801 रन और 39 विकेट हैं।

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, नाथन एलिस, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+