Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs केकेआर

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 Mar: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। मुंबई की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है। चेन्नई और गुजरात से हार झेलने के बाद मुंबई की कोशिश केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

शुरुआती दोनों मुकाबले में मुंबई को मिली हार (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 Mar)

इस सीजन के शुरुआती दोनों मुकाबलों में मुंबई को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मुंबई की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार दो हार से हुई है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन की आवश्यकता पर जोर दिया है। टीम चोट के कारण प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति से भी जूझ रही है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

केकेआर की नजरें जीत पर

गत चैंपियन केकेआर गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स पर 8 विकेट की जीत के बाद इस मैच में उतरेगी। कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में केकेआर अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी। जबकि मुंबई की टीम इस सीजन के अपने पहले घरेलू मैच में मैदान पर उतरकर अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेगी। आईपीएल मैचों में MI और KKR के बीच कई जोरदार टक्कर देखने को मिल चुकी है।

जानें किसका पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 34 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए मुकाबलों में मुंबई ने 23 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर 11 मौकों पर विजयी हुई है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देखी जा सकती है।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, लवनीथ सिसोदिया, सुनील नरेन, रोवमन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+