Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs आरसीबी
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Mar: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार 28 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ने के लिए तैयार है। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई की टीम ने 4 विकेट से हराया था। जबकि आरसीबी ने केकेआर को मात दी थी। दोनों ही टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
चेन्नई और आरसीबी में किसका पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Mar)
आरसीबी और चेन्नई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा आरसीबी पर भारी रहा है। चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ अब तक 21 मैच जीते हैं। वहीं आरसीबी को सिर्फ 11 मैचों में ही जीत मिली है। दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों की बात करें तो चेन्नई 3-2 से आगे है। ऐसे में आरसीबी की कोशिश अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने की होगी।

पिच से किसे मिलेगी मदद
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा अधिक होता है और यहां पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता। पिच धीमी और दोहरे उछाल के कारण गेंदबाजों को मदद मिलती है, खासकर स्पिनर्स को यहां काफी मदद मिलती है। इस कारण टॉस भी बेहद अहम हो जाता है, क्योंकि शाम के समय मैच होने पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को टारगेट का पीछा करना थोड़ा आसान हो सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी और वंश बेदी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भांडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी और स्वास्तिक चिकारा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथेशा पथिराना, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications