Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Jan: भारतीय कप्तान सूर्यकमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। राजकोट में तीसरे मैच के लिए उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम इस मैच को भी जीतने की पूरी कोशिश करेगी। इंग्लैंड के लिए यह मैच बेहद अहम होगा क्योंकि सीरीज़ में पीछे होने के बावजूद उन्हें वापसी की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच साबित होने वाला है।
दूसरे मैच में भारत को मिली थी रोमांचक जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Jan)
25 जनवरी को खेले गए मैच ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्रिकेट में कोई भी परिणाम पहले से तय नहीं होता। इंग्लैंड की टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन भारतीय टीम ने जिस तरह से खेल में वापसी की, वो सचमुच काबिले तारीफ था। भारतीय टीम का संयम और हर परिस्थिति में खेल को संभालने की क्षमता ही उन्हें एक कदम आगे रख रही है।

जानिए किसका पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मुकाबलों में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने 15 मैच जीतकर इंग्लैंड से बढ़त बनाए रखी है। इंग्लैंड ने भी कड़ी टक्कर दी है, और दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को होने वाला सीरीज का तीसरा मुकाबला भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज़्नी+ हॉटस्टार के जरिए लाइव आसान तरीके से देखा जा सकता है। इसके साथ ही डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से उन लोगों को भी देख सकेंगे जो डीडी फ्री डिश या अन्य डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न (DTT) यूज़ करते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications