IND vs ENG: बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही? भारत-इंग्लैंड राजकोट टी20 में आज कौन जीतेगा
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में आज तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। टीम इंडिया ने कोलकाता और चेन्नई ने अपने मुकाबले जीतकर इंग्लिश टीम को दबाव में ला दिया है।
इंग्लैंड अगर इस मैच में हार जाती है, तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। ऐसे में उनके लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा सकता है। जोस बटलर की अगुवाई वाली इस टीम की बैटिंग यूनिट का काम उतना धांसू नहीं रहा है। बटलर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो प्रयासों में कुछ हद तक सफल रहे हैं।

राजकोट में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। वहां रनों की बारिश होने की संभावना जताई जा सकती है। गेंदबाजों को खुद का बचाव करने के लिए सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने की आवश्यकता होगी।
IND vs ENG Head-to-Head
दोनों टीमों के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने ज्यादा मैचों पर अपना कब्जा जमाया है। टीम इंडिया ने इन मैचों में 15 बार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। 11 मुकाबले इंग्लिश टीम के पक्ष में गए हैं।
IND vs ENG मैच में कौन जीतेगा
दोनों टीमों के बीच अगर तुलनात्मक अध्ययन को आधार बनाकर देखा जाए, तो भारतीय टीम ने ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है और राजकोट में भी टीम इंडिया को जीत मिल सकती है। पिछले दो मैचों का प्रदर्शन देखा जाए, तो टीम इंडिया के होसले बुलंद हैं और टीम इंडिया जीत दर्ज कर सकती है।
IND vs ENG मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें
भारतीय समय के अनुसार इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। शाम 6 बजकर 30 मिनट पर टॉस होना है। ओटीटी पर यह मुकाबला डिजनी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications