Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 25 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs केकेआर
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 25 May: पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने के लिए तैयार है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साल 2024 सीज़न के दोनों फाइनलिस्ट इस सीजन प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गए हैं। पिछले कुछ मैचों में जीत के साथ हैदराबाद ने थोड़ी चमक दिखाई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ केकेआर का आखिरी मैच बारिश में धुल गया था।
फॉर्म में लौटे हैदराबाद के बल्लेबाज (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 25 May)
हैदराबाद की बल्लेबाजी ने सीजन के अंत में कुछ दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। आखिरी बार केकेआर और एसआरएच आमने-सामने थी, तब यह मुकाबला 2024 आईपीएल का फाइनल था। इसमें श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर ने पैट कमिंस की एसआरएच को बुरी तरह हराया था। लेकिन इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो दिल्ली के अरुण जेटली मैदान की बल्लेबाज़ी फ्रेंडली पिच पर अपना जलवा दिखाना चाहेंगे। केकेआर के लिए उनके सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर सबसे बड़ी चिंता रहे हैं। उन पर फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन उन्होंने 11 मैचों में केवल 142 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, मोहम्मद शमी, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, स्मरण रविचंद्रन।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, शिवम शुक्ला, हर्षित राणा, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, मनीष पांडे।












Click it and Unblock the Notifications