Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 20th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs राजस्थान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 20th May: आईपीएल 2025 के 62वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। यह मैच दोनों टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 12 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है, जबकि राजस्थान तीन जीत और 10 हार के साथ नौवें स्थान पर है।
जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 20th May)
आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई ने राजस्थान के खिलाफ 16 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान को 14 मैचों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांचक रही है और हर मैच में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता रहा है।

इस सीजन राजस्थान ने मारी थी बाजी
मौजूदा सीजन के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुवाहाटी में हुई थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 6 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उनकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, महेश थीक्षाना। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल। सैम कुरेन, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी।












Click it and Unblock the Notifications