Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 June: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और अफगानिस्तान दोनों ही टीमों की कोशिश सुपर 8 के पहले मुकाबले को जीतने की होगी। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 9 में अपनी जगह बनाई है। वहीं अफगानिस्तान को ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

भारत का पलड़ा रहा है भारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ भारी रहा है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 8 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि इन दोनों ही देश के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1

दम दिखाने को बेताब अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। इसके बावजूद भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे। अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। ऐसे में भारत के सामने भी अफगानिस्तान के खिलाड़ी उल्टफेर कर सकते हैं।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

भारत और अफगानिस्तान के बीच केसिंगटन ओवल की पिच पर यह मुकाबला खेला जाना है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ ही बल्लेबाजों को भी यहां शॉट लगाने में आसानी होती है। इस पिच पर बाउंस के चलते बल्ले पर गेंद आसानी से आ जाती है। जिसका फायदा बल्लेबाज उठा पाएंगे। यहां अब तक कुल 47 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 30 मैचों में डिफरेंट करने वाली टीम को जीत मिली है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 146 रहा है।

यहां देख सकते हैं मैच लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर मैच को देखा जा सकता है। इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी। मैच का मजा बिना सब्सक्रिप्शन के भी मोबाइल यूजर्स उठा सकते हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+