Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 April: हैदराबाद-चेन्नई मैच में कौन जीता टॉस, क्या है प्लेइंग XI
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज के डबल हेडर में दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है।हैदराबाद अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, इसका फायदा निश्चित तौर पर मिलना है। चेन्नई सुपर किंग्स का इस बार प्रदर्शन खास नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
ईशान किशन एक बार फिर से टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि कमिंस अभी खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि वह फिट हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक खेले गए 5 मैचों में 2 बार जीत का स्वाद चखा है। अभी प्लेऑफ़ की दौड़ मुश्किल लग रही है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी मुकाबले में शायद नहीं खेल पाएंगे। इस वजह से दर्शकों को निराशा हो सकती है। ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी इस सीजन खामोश ही रहा है। उनके रन आने से टीम को फायदा होना है। बैटिंग यूनिट को अपना काम बखूबी करना पड़ेगा।
हैदराबाद की टीम धांसू बल्लेबाजों से भरी हुई है। ट्रेविस हेड से लेकर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का धमाका होने पर रनों का अम्बार लगता है। चेन्नई सुपर किंग्स को इन तीनों प्लेयर्स को रोकने का पूरा प्रयास करना होगा, अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
चेन्नई के कप्तान रुतुराज ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच काफी अच्छी दिख रही है और ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे। दूसरे मैच के बाद से हमने बुनियादी चीजों पर सही तरीके से काम करना शुरू किया है। सबसे जरूरी बात है लगातार अच्छा प्रदर्शन करना।
पिछले मैच में मुझे लगा कि नूर ने शानदार गेंदबाजी की और उनका फॉर्म में लौटना टीम के लिए काफी अहम है। वहीं, अंशुल ने भी डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। देखने में यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार लग रही है, लेकिन हमें हालात को समझकर उसी के अनुसार खेलना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।












Click it and Unblock the Notifications