Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs पंजाब

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मैच में पंजाब किंग्स की मेजबानी करते हुए जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने पांच में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है। इस समय वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

इस मुकाबले के लिए फॉर्म और मनोबल के लिहाज़ से पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिख रहा है। वहीं सनराइजर्स को अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में सुधार करने की ज़रूरत है। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाजों का फॉर्म में आना जरूरी है। पंजाब के खिलाफ हैदराबाद के पास दमदार वापसी करने का मौका होगा।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन रहा है शानदार

पंजाब किंग्स की बात करें तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उन्होंने अबतक शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मैच में से तीन में जीत दर्ज की है जबकि केवल एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद की टीम इस मैदान पर खेले गए पिछले दो मुकाबलों में बड़े स्कोर नहीं खड़ा कर सकी और विरोधी टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत हासिल की। हालांकि, पहले मैच में टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 286 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद टीम ने अपनी लय खो दी।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, एडम ज़म्पा, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा।

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), प्रियांश आर्य, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+