Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, पहला टेस्ट
South Africa vs Sri Lanka, 1st Test: दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 27 नंबर को खेला जा रहा है। मैच भारतीय समायनुसार दोपहर 1:00 बजे (IST) से किंग्समीड, डरबन में शुरू होगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। इन दोनों टीमों के पास अभी भी डब्ल्यूटीसी फाइनल क्वालीफिकेशन का मौका है।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा।
श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर बहुत मजबूत है, यानी जब वे श्रीलंका में खेलते हैं, तो उनके पास अनुभव और परिस्थितियों का फायदा होता है। वे जानते हैं कि वहां की पिचें कैसी होती हैं, और स्थानीय परिस्थितियां उनके खेल को बहुत प्रभावित करती हैं। लेकिन जब बात SENA देशों की (जिसमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं) में खेलने की आती है, तो श्रीलंका का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है।
SENA देशों में पिचें आमतौर पर तेज़ और उछाल वाली होती हैं, जो श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होती हैं, क्योंकि श्रीलंका की पिचें आम तौर पर धीमी और स्पिन के लिए उपयुक्त होती हैं। इन देशों में, जहां तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलती है, श्रीलंका के लिए अपना खेल ढालना मुश्किल हो सकता है।
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका में तेज़ गेंदबाजों के लिए अच्छा माहौल रहता है, और वहां के खिलाड़ी इस तरह की परिस्थितियों में बहुत प्रभावी होते हैं। डरबन में होने वाले पहले टेस्ट मैच में, हम यह मानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका को थोड़ा अधिक फायदा होगा, क्योंकि उनकी टीम तेज़ गेंदबाजों के मामले में मजबूत है और वे घरेलू पिचों पर खेलते हुए अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका टीम: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, सेनुरन मुथुसामी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डेन पैटरसन, डेविड बेडिंगम।
ये भी पढ़िए- Shubman Gill: कौन है ये फिल्मी हसीना, जिसने कहा- 'मैं शुभमन गिल को डेट करना चाहती हूं', फैंस भी हुए क्रेजी
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चांदीमल, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो , कसुन राजिथा, ओशादा फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, निशान पेइरिस।


Click it and Unblock the Notifications
