Shubman Gill: कौन है ये फिल्मी हसीना, जिसने कहा- 'मैं शुभमन गिल को डेट करना चाहती हूं', फैंस भी हुए क्रेजी
Shubman Gill and Pragya Jaiswal: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शुभमन गिल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलौईंग हैं, वो लड़कियों के दिलों में बसते हैं और इसी वजह से काफी चर्चित भी रहते हैं। लंबे वक्त से उनका नाम कई हसीनाओं से जुड़ चुका है लेकिन जिस किसी से भी गिल का नाम जुड़ा उस पर कभी गिल या उन हसीनाओं ने खुलकर कुछ नहीं कहा।
लेकिन इस बार जो हुआ वो काफी अलग और हैरानी कर देने वाला था। दरअसल मशहूर तेलुगु फिल्म अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने एक चैट शो के दौरान खुलकर कहा कि 'वो शुभमन गिल को डेट कर सकती हैं क्योंकि वो उन्हें काफी क्यूट लगते हैं।'

'वो अभी सिंगल हैं, उन्हें किसी क्रिकेटर को डेट करने में कोई दिक्कत नहीं है और अगर वो गिल हैं तो बहुत अच्छा है, अगर किस्मत में ऐसा लिखा होगा तो जरूर होकर रहेगा। आप लोग अगर मेरी जोड़ी बनना चाहते हो तो बना दो यार, ऐसा कहकर वो जोर-जोर से हंसने लग गईं।'
प्रज्ञा का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है
प्रज्ञा जायसवाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि गिल का नाम इससे पहले सारा अली खान, सारा तेंदुलकर और अनन्या पांडे जैसी तारिकाओं से भी जुड़ चुका है। हालांकि गिल ने कभी भी किसी भी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है।
प्रज्ञा जायसवाल मूल रूप से एमपी की रहने वाली हैं
आपको बता दें कि देखने में बेहद हसीन प्रज्ञा जायसवाल फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और एक दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। 12 जनवरी 1991 को एमपी के जबलपुर में जन्मी प्रज्ञा जायसवाल ने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पढ़ाई की है लेकिन उन्होंने मॉडलिंग को करियर के लिए चुना, वो कई ब्यूटी प्रतियोगिता का हिस्सा रह चुकी हैं।
प्रज्ञा ने 'टीटू एमबीए' से बॉलीवुड में कदम रखा
प्रज्ञा ने साल 2014 में तमिल भाषा की फिल्म 'विरट्टू' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें सफलता हासिल हुई फिल्म 'कांचे' (2015) से, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू दक्षिण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 'टीटू एमबीए' से बॉलीवुड में कदम रखा। वो नक्षत्रम (2017), अचारी अमेरिका यात्रा (2018) और अखंडा (2021) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
आपको बता दें कि सोमवार को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन खत्म हुआ है। इस नीलामी से पहले गुजरात की टीम ने सिर्फ 5 प्लेयर्स को रिटेन किया था। जिसमें कैप्टन शुभमन गिल भी शामिल थे।
अब मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है जिसके बाद गुजरात की टीम निम्नलिखित है...
- शुभमन गिल,
- राशिद खान,
- साईं सुदर्शन,
- राहुल तेवतिया,
- शाहरुख खान,
- जोस बटलर,
- मोहम्मद सिराज,
- कगिसो रबाडा,
- प्रसिद्ध कृष्णा,
- वॉशिंगटन सुंदर,
- शेरफेन रदरफोर्ड,
- गेराल्ड कोएत्जे,
- आर साई किशोर,
- महिपाल लोमरोर,
- गुरनूर सिंह बरार,
- मोहम्मद अरशद खान,
- इशांत शर्मा,
- कुमार कुशाग्र,
- मानव सुथार,
- अनुज रावत,
- मानव सिंधु,
- जयंत यादव,
- ग्लेन फिलिप्स,
- करीम जनत,
- कुलवंत खेजूरलिया।












Click it and Unblock the Notifications