Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RR vs LSG
IPL 2024, RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग में आज, 24 मार्च को डबल हैडर का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोचक भिड़ंत दोपहर 3:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के साथ-साथ स्पिनरों के लिए भी सपोर्टिव है। इस मैदान पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को कुछ सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिलता है, जो कई बार मददगार हो सकता है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
आरआर बनाम एलएसजी मैच में बारिश बनेगी विलेन
जयपुर क्रिकेट खेलने के लिए बहुत गर्म स्थान है और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा यह और गर्म होता जाएगा। रविवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और कुछ बादल छाए रहेंगे। ह्यूमिडिटी का स्तर 31 प्रतिशत रहेगा और हवा की औसत गति 16 किमी/घंटा रहेगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
राजस्थान बनाम लखनऊ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरआर ने कुल तीन मैचों में से दो में एलएसजी को हराया है, और एक मैच में लखनऊ के हाथों हार का सामना किया है। ऐसे में दोनों टीमों के थोड़े-बहुत अंतर को छोड़ दिया जाए तो बराबरी पर ही हैं।
राजस्थान रॉयल्स टीम: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, प्रिसिध कृष्णा, तनुश कोटियन, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुडा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, शिवम मावी, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।












Click it and Unblock the Notifications