Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका Vs आयरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रनों के बड़े अंतर से हराकर धमाकेदार अंदाज में आगाज किया। इस जीत के बाद दूसरे वनडे मैच में भी टीम जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरने की कोशिश करेगी। जबकि आयरलैंड की नजरें सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। दोनों ही टीम इसम मुकाबले को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाना चाहेंगे।
दक्षिण अफ़्रीकी को पहले मैच में मिली थी जीत
पहले वनडे के स्टार दक्षिण अफ़्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रेयान रिकेल्टन थे, जिन्होंने अपने शानदार 91 रनों के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन वह अपना शतक पूरा करने से सिर्फ़ नौ रन से चूक गए। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का दक्षिण अफ़्रीका का फ़ैसला कारगर साबित हुआ और उन्होंने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए।

कब और कहां होना है दूसरा मुकाबला
दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करती हुई नजर आई और सिर्फ़ 31.5 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई। जॉर्ज डॉकरेल 21 रन बनाकर आयरलैंड के लिए टॉप स्कोरर बने, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा।
रयान रिकेल्टन पर रहेगी नजर
रयान रिकेल्टन की तुलना अक्सर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक से की जाती है, क्योंकि उनकी खेलने की शैली एक जैसी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिकेल्टन और डी कॉक दोनों ही पारी की शुरुआत करने के लिए आक्रामक रवैया अपनाते हैं, जिससे रिकेल्टन आगामी मैचों में एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन पर नज़र रखी जानी चाहिए।
दोनों टीमों में कई धुरंधर
कप्तान टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है, जिसमें टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन और रयान रिकेल्टन शामिल हैं। टीम में लुंगी एनगिडी और एनकाबा पीटरसन के साथ एक मजबूत गेंदबाजी लाइनअप भी है। दूसरी ओर, पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली आयरलैंड की वनडे टीम में कर्टिस कैंफर और लोरकन टकर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी (डब्ल्यू), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, गेविन होए, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग।
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) : रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।












Click it and Unblock the Notifications