Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 23 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs लखनऊ
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 23 April: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। इन दोनों ही टीमों के बीच इस सीजन पहले भी एक मुकाबला खेला जा चुका है। जिसमें लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने बाजी मारी थी।
शिवम दुबे पर रहेगी नजर
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे इस सीजन कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। शिवम दुबे का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। चेन्नई के स्टेडियम में जहां दूसरे बल्लेबाजों को बैटिंग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहां शिवम दुबे का रिकॉर्ड शानदार है। शिवम दुबे लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

लखनऊ की ये है बड़ी परेशानी
पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान केएल राहुल ने मैच विनिंग पारी खेली थी। कप्तान केएल राहुल के बल्ले से तेजी से रन निकले थे। जिसकी बदौलत लखनऊ ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। राहुल के अलावा क्विंटन डिकॉक ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी। लखनऊ की सबसे बड़ी समस्या मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का फ्लॉप होना है। दीपक हुड्डा और देवदत्त पडिक्कल अभी तक बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्सः अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्ताफिजुर रहमान, मथिशा पथिराना।
लखनऊ सुपरजायंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।












Click it and Unblock the Notifications