Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत Vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला शनिवार को खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उदय सहारण की कप्तानी में भारतीय टीम के पास बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने का शानदार मौका है। भारतीय टीम एक बार फिर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है।
पांच बार जीता है खिताब: भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अब तक पांच बार जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारत ने साल 2002 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद साल 2008, 2012, 2018 और 2022 में भी भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था। साल 2024 में भारतीय टीम एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवल मैदान पर खेला जाना है। आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सभी मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। क्रिकेट फैंस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं। वहीं दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट पाया जा सकता है।
बांग्लादेश U19 (प्लेइंग XI): आशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद इकबाल हुसैन एम्मोन, मारुफ मृधा। रोहनाट डौला बोरसन।
भारत U19 (प्लेइंग XI): आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
भारत: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी।
बांग्लादेश: महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), आशिकुर रहमान शिबली, जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, आदिल बिन सिद्दीक, मोहम्मद अशरफुज्जमां बोरानो, अरिफुल इस्लाम, शिहाब जेम्स, अहरार अमीन, शेख परवेज जिबोन, रफी उज्जमान रफी, रोहनात दौला बोरसन, इकबाल हसन इमोन, वसी सिद्दीकी, मारुफ़ मृधा।












Click it and Unblock the Notifications