Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका, पहला वनडे

Aaj Ke Match Ka Toss, IND vs SL: टीम इंडिया आज, दो अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका से भिड़ेगी। दोनों टीमें लंबे समय के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी कर रही हैं। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टॉस के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?
टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि, 'पिच अच्छी है हमने यहां बहुत क्रिकेट खेला है और परिस्थितियों को जानते हैं। बहुत सारे बदलाव हुए हैं; मैं वापस आ गया हूं, विराट, केएल और श्रेयस अय्यर भी वापस आ गए हैं। कुलदीप भी वापस आ गए हैं। दुबे भी खेल रहे हैं।

gautam gambhir rohit sharma

उन्होंने आगे कहा कि, 'हमारे पास काफी अच्छा संतुलन है। हमारा विश्व कप शानदार रहा, हम फिनिशिंग लाइन पार नहीं कर पाए लेकिन बहुत सारी सकारात्मक बातें थीं। हमने ऐसा माहौल बनाया है जहां खिलाड़ी आकर आज़ादी से खेल सकते हैं। मैं अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करूंगा। हमारे पास टीम में पर्याप्त गेंदबाज हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज

रोहित शर्मा और कोहली पर रहेगी नजर
इस सीरीज़ में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है, जो 29 जून को बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद पहली बार होगा। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर सहित भारत के विश्व कप 2023 के कई स्टार 50 ओवर के फॉर्मेंट के साथ वापसी करेंगे। टी20I में दर्दनाक हार झेलने के बाद, श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज़ के साथ वापसी करने की कोशिश करेगी।

भारत बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 66 मैच खेले गए हैं, और उनमें से 32 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं और 28 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। छह मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है। यह दर्शाता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी बराबरी का रहा है।

ये भी पढ़िए- IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी रोहित की टीम? प्लेइंग-11 से कट सकता है इस दिग्गज का पत्ता

भारतीय टीम की फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर। रियान पराग, हर्षित राणा।

श्रीलंका टीम की फुल स्क्वाड: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने , अकिला धनंजय, कामिन्दु मेंडिस, निशान मदुष्का, ईशान मलिंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+