IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी रोहित की टीम? प्लेइंग-11 से कट सकता है इस दिग्गज का पत्ता
Sri Lanka vs India, 1st ODI: टी20 सीरीज में 3-0 की शानदार जीत के बाद भारत और श्रीलंका अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। पहला वनडे आज, 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस मैच में क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।
लंबे समय के बाद खेलते नजर आएंगे विराट और रोहित
रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद टी20I से संन्यास लेने के बाद पहली बार नीली जर्सी में वापसी करते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज़ में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर वनडे में डेब्यू करेंगे।

रोहित की वापसी से जीत की उम्मीद
भारत की वनडे टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद से अब तक केवल तीन वनडे मैच खेले हैं, सभी केएल राहुल की कप्तानी में खेले गए हैं।
हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जबकि मोहम्मद शमी अभी भी पूरी तरह से फिट होने की राह पर हैं। उनकी अनुपस्थिति बैकअप खिलाड़ियों को कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में खेलने का मौका देती है।
हालांकि, भारत के लिए बड़ा सवाल विकेटकीपर के स्थान का है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने सराहनीय काम किया है, क्या बाएं हाथ के इस खिलाड़ी के लिए अभी भी प्लेइंग XI में वापसी की गुंजाइश है, जिन्होंने लगभग दो साल से 50 ओवर का फॉर्मेंट नहीं खेला है?
ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसे मिलेगा मौका?
ऋषभ पंत लगभग दो साल पहले 50 ओवर के मुकाबले में खेलने के बाद वनडे टीम में वापस आ गए हैं। सवाल यह है कि क्या वह सीधे केएल राहुल की जगह वनडे टीम के विकेटकीपर के तौर पर लेंगे या उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा। भारत अनकैप्ड हर्षित राणा को भी प्लेइंग XI में शामिल कर सकता है।
भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, शिवम दुबे/रियान पराग, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद/अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications