Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों की कोशिश टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने की होगी। दो मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के पहले मैच में नियमित कप्तान शाकिब अल हसन और अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल की कमी खलेगी।

बांग्लादेश की टीम में बड़े बदलाव: शाकिब अल हसन के अलावा लिटन दास, तेज गेंदबाज इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद भी पहला टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो पर टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। युवा खिलाड़ियों के पास टेस्ट फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। बांग्लादेश की तरफ से युवा बल्लेबाजों की कोशिश न्यूजीलैंड के सामने एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

WTC की लड़ाई जारी: बांग्लादेश ने पिछले दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ एक मैच जीता है। ऐसे में इस बार वह अपने पुराने प्रदर्शन में सुधार लाना चाहेंगे। बांग्लादेश की कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में अपनी पोजिशन को ऊपर लाने की होगी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड भी बांग्लादेश को हराकर खुद को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बनाए रखने की कोशिश करेगी।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम: टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, केन विलियमसन, विल यंग।

बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, खालिद अहमद, शहादत हुसैन, हसन मुराद, नईम हसन, जाकिर हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+