Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड

Australia vs Netherlands 24th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया आज अपना पांचवां मैच खेलेगी। इस मैच में कंगारुओं का सामना नीदरलैंड से होगा, जोकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। यह भिड़ंत काफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि नीदरलैंड्स टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही एक बड़ा उलटफेर कर चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पैट कमिंस ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मार्कस स्टॉयनिस की जगह टीम में कैमरन ग्रीन को लाया गया है।

australia team

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान
टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने कहा कि, हमारे पास बल्लेबाजी होगी। बहुत अच्छा विकेट लग रहा है। हमने पिछले कुछ मैच जिस तरह से खेले हैं उससे खुश हूं। रन बनाने के हिसाब से आज का दिन अच्छा लग रहा है। टॉस हारने के बाद स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे। टीम अच्छी स्थिति में है। हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। हम उसे और सुधारना चाहेंगे। खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे, टीम में कोई बदलाव नहीं।

ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।

नीदरलैंड फुल स्क्वाड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+