Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता? अफगानिस्तान Vs बांग्लादेश, दूसरा वनडे
Afghanistan vs Bangladesh, 2nd ODI: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज खेला जाएगा। अफगानिस्तान के नाम सीरीज में पहले से ही 1-0 की बढ़त है। सीरीज का दूसरा मैच आज, 9 नवंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
क्या बांग्लादेश बेहतर प्रदर्शन कर सकता है?
अफगानिस्तान इस मुकाबले में पसंदीदा के रूप में उतरेगा, देखते हैं कि क्या शान्तो एंड कंपनी सीरीज बराबर कर पाती है या नहीं, क्योंकि अफ़गानिस्तान की टीम लय में है और शारजाह की परिस्थितियां बांग्लादेश की तुलना में उनकी टीम के लिए ज़्यादा अनुकूल लगती हैं। पहले वनडे में उनके स्पिनरों ने उन्हें मैच जिताया था और अब वे एक बार फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी
टॉस के बाद शाहिदी ने बताई रणनीति
कप्तान शाहिदी ने टॉस के बाद कहा कि, उन्हें (बांग्लादेश) 240 पर रोकना अच्छा रहेगा। उम्मीद है कि हमारा टॉप ऑर्डर पिछले मैच से बेहतर प्रदर्शन करेगा। ग़ज़ानफ़र हमारे लिए एक बेहतरीन प्रतिभा है। वह अंडर-19 में खेला था और वह घरेलू मैचों में भी मेरे साथ था।
बांग्लादेश के कप्तान शांतो ने बताया कि, दुर्भाग्य से मुशफिकुर उपलब्ध नहीं है। रिशाद बाहर हो गए हैं, नसुम अहमद को टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़िए- 'पाकिस्तान स्वीकार नहीं करेगा,' चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर PCB चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), जेकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, जाकिर हसन, नाहिद राणा।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, दरविश रसूली, रियाज़ हसन, नूर अहमद, अब्दुल मलिक, बिलाल सामी, नवीद जादरान।












Click it and Unblock the Notifications