Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 27 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 27 July: श्रीलंका नेटॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका का सामना करने वाली है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव इस टी-20 सीरीज में भारत की तरफ से कप्तानी कर रहे हैं।
बतौर कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा
दो बार के विश्व कप विजेता और कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कोच गौतम गंभीर अब भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं। इस दौरे पर उनकी कोचिंग क्षमता की परीक्षा होगी। राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत ने हाल ही में सभी आईसीसी आयोजनों के फाइनल में जगह बनाई और 2024 का टी 20 विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट
पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल है। तेज गेंदबाजों को स्पिनरों की तुलना में अधिक सहायता मिलती है, खासकर डेथ ओवरों के दौरान। बल्लेबाज भी यहां खुलकर रन बना सकते हैं। एक्यू वेदर के अनुसार दांबुला में बारिश की 88% संभावना है और 99% बादल छाए रहेंगे।
युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अगला टी 20 विश्व कप 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस सीरीज़ से चयनकर्ताओं को अपनी टीम बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दोनों ही टीमें इस रोमांचक सीरीज़ में मज़बूत शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों ही टीमों में कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं जो इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
भारतः शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications