Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 24 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 24 April: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराया था। दिल्ली के खिलाफ गुजरात टाइटंस की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

पिछले मैच में मिली थी हार

इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और दिल्ली की टीमें आमने-सामने आई थीं। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से शिकस्त दे दिया था। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। गुजरात में आठ में से चार मैच में जीत हासिल की है। वहीं चार मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात की टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 1

दिल्ली के लिए जीत जरूरी

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की हालत गुजरात से भी खराब है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं। जिसमें उन्हें सिर्फ तीन में ही जीत हासिल हुई है। दिल्ली जब पिछली बार अपने घरेलू मैदान पर खेली थी तो हैदराबाद के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस अभी तक आईपीएल में चार बार आमने-सामने आई है। इनमें से दो बार दिल्ली और दो बार गुजरात की टीम ने जीत हासिल की है। अरुण जेटली स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, शाई होप, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अज़मतुल्लाह उमरज़इ, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+