Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 19 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs पंजाब
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 19 May: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया है। हैदराबाद का सीजन में आज यह आखिरी लीग मैच होने वाला है। हालांकि, टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
पंजाब को जीत की तलाश
पंजाब किंग्स का इस सीजन का यह आखिरी मुकाबला होगा। टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। अंतिम मैच से पहले टीम के कई बड़े खिलाड़ी भी वापस अपने देश लौट चुके हैं। प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की टीम 13 में से 5 मैच में जीत और 8 में हार के बाद 10 प्वॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है। पंजाब की कोशिश हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच को जीतने की होगी।

रिकॉर्ड है बेहद खराब
हैदराबाद और पंजाब के बीच आईपीएल में कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 15 मुकाबलों में हैदराबाद ने जीत हासिल की है। जबकि 7 मैच में पंजाब को जीत मिली। वहीं, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पंजाब किंग्स को सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली है। जबकि हैदराबाद ने सात मुकाबलों को अपने नाम किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर।












Click it and Unblock the Notifications