Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 17 June: भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच में कौन जीता टॉस?

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 17 June: धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में युवा भारतीय ब्रिगेड की नजरें इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होंगी। दूसरी ओर उलटफेर करने में माहिर अफगानिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ऐसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 17 June)

लखनऊ का इकाना स्टेडियम इस बार नए कलेवर में गेंदबाजों का मददगार साबित हो सकता है। आईपीएल के हालिया रिकॉर्ड बताते हैं कि लखनऊ की पिच धीमी और लो-स्कोरिंग रही है। टी20 में भी यहां का औसत स्कोर 170 से कम रहा है। बड़े मैदान और धीमी पिच के कारण बल्लेबाजों को कड़ी मशक्कत करनी होगी। जबकि अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन आक्रमण यहां भारत के लिए चुनौती बन सकता है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

धर्मशाला की तरह लखनऊ में बारिश की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दोपहर में तापमान 40°C के आसपास रहने का अनुमान है, जो शाम तक गिरकर 33°C तक आ सकता है। पहले मैच में भारत के लिए कई सकारात्मक पहलू सामने आए। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि केएल राहुल और ईशान किशन ने उपयोगी योगदान दिया। गेंदबाजी में डेब्यू करने वाले गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लेकर प्रभावित किया। आईपीएल में संघर्ष करने वाले अर्शदीप सिंह भी नीली जर्सी में पुरानी लय में दिखे।

अफगानिस्तान को गुरबाज से फिर होगी उम्मीद

पहले वनडे में अफगानिस्तान के लिए एकमात्र सकारात्मक पक्ष सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का रिकॉर्ड शतक रहा था। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को अगर सीरीज जीवंत रखनी है, तो राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे दिग्गजों को लखनऊ की परिस्थितियों का फायदा उठाकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+