World Cup Final India Vs Australia: इतिहास रचने आज अहमदाबाद में उतरेगी टीम इंडिया

World Cup Final India Vs Australia: एक बार फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्वकप के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं। पांच बार कि विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया का आज दो बार की चैंपियन टीम इंडिया से हैं।

एक तरफ भारत को इस विश्वकप में कोई टीम हरा नहीं सकी है तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो मैचों में हार मिली थी और उसके बाद से टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है।

india vs australia

भारत 2011 के इतिहास को फिर से दोहराने के इरादे से उतरेगा। टीम जबरदस्त फॉर्म में है और उम्मीद है कि आज भी टीम इंडिया जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करेगी।

लेकिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया बड़े मुकाबलों की टीम है और उसे पता है कि बड़े मैच में कैसे खेला जाता है, लिहाजा आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां तकरीबन एक लाख फैंस मैच देखने के लिए पहुंचेंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए पहुंच रहे हैं। मैच से पहले यहां पर प्री मैच एयर शो होगा, एक कॉन्सर्ट और लाइट शो का आयोजन किया जाएगा। दो पारियों के बीच में और दो ड्रिंक्स ब्रेक में यह जबरदस्त शो देखने को मिलेगा।

आज के मैच में टीम इंडिया की रणनीति की बात करें तो भारतीय टीम विजयी कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की कोशिश करेगी और टीम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं लिहाजा किसी भी तरह के बदलाव की संभावना कम ही है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले में ट्रैविस हेड मैन ऑफ द मैच थे। एक बार फिर से वह फाइनल मुकाबले में टीम के साथ हैं। पिछले मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली थी। ऐसे में उनपर आज नजर होगी।

भारत संभावित 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया संभावित 11

डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैंपा, जोश हेजलवुड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+