Aaj Ka Match Kon Jeeta, 8 July: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया तीसरा एकदिवसीय मुकाबला मेजबान श्रीलंका के पक्ष में गया और एक बड़ी अंतर से जीत मिली। श्रीलंकाई टीम को 99 रनों की बड़ी जीत मिली। बांग्लादेश के विरुद्ध इस सीरीज में श्रीलंकाई टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। ओपनर बल्लेबाज मदुश्का जल्दी ही आउट हो गए, वह सिर्फ एक रन ही बना पाए। बाद में निसंका और कुसल मेंडिस ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की, हालांकि निसंका 35 रन बनाकर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

मेंडिस का बल्ला लगातार चलता रहा। वह शतकीय पारी खेलने में सफल रहे। मेंडिस ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौकों की सहायता से 124 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान असलंका का बल्ला भी धांसू अंदाज में चला और वह भी फिफ्टी जमाने में सफल रहे।

असलंका के बल्ले से 58 रनों की पारी देखने को मिली। निचले क्रम से हसारंगा ने नाबाद 18 रन बनाए। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट पर 285 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक 2-2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने तंजीद हसन का विकेट गंवाया, वह 17 रन बना चलते बने, उनके बाद नजमुल होसैन बिना खाता खोले आउट हो गए। यहाँ से बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। तोहिद हृदोय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

उन्होंने 51 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। 40वें ओवर तक बांग्लादेश की पूरी टीम 186 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और श्रीलंका ने 99 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका के लिए असिता फर्नान्डो और चमीरा ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+