Aaj Ka Match Kon Jeeta 17 Feb: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्आली कैपिटल्रस के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और परेशानी खड़ी कर दी, आरसीबी ने इस मैच में आसान जीत दर्ज की। दिल्ली के लिए पिछले मैच में धाकड़ बैटिंग करने वाली ओपनर शेफाली वर्मा का बल्ला नहीं चल पाया और वह बिना खाता खोले आउट होकर चलती बनीं।
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और मेग लेनिंग ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। रोड्रिग्स ने तेजी से बैटिंग करने का प्रयास किया और 22 गेंदों का सामना कर 34 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। लेनिंग ने 17 रनों का निजी स्कोर बनाया।

अन्य बल्लेबाजों ने भी थोड़ा योगदान दिया लेकिन बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहीं। एनाबेल सदरलैंड और साराह ब्राइस क्रमशः 19 और 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। निचले क्रम पर शिखा पांडे ने भी 14 रन बनाए लेकिन बावजूद इसके आरसीबी ने दिल्ली को आउट कर दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन गेंद शेष रहते 141 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुई। आरसीबी के लिए रेणुका सिंह और जॉर्जिया ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किये। किम गार्थ और एकता बिष्ट ने भी अच्छी गेंदबाजी की और दोनों के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना और डेनियल वायट ने मिलकर धमाल मचा दिया और दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। डेनियल वायट 33 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 47 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के आए।
बचे हुए रन ऋचा घोष और एलिस पेरी ने बनाए। पेरी ने नाबाद 7 और ऋचा ने नाबाद 11 रन बनाए। आरसीबी ने 2 विकेट पर 146 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी की इस सीजन यह लगातार दूसरी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications