Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs यूपी वॉरियर्ज
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और यूपी के बीच महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए यूपी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रनों स्कोर बनाया, आरसीबी ने 2 रन से मैच जीत लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज सोफी डिवाइन महज 1 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद स्मृति मंधाना भी नहीं टिक पाईं। वह 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। एलिस पेरी 8 रन पर आउट हुईं। इसके बाद आरसीबी परेशानी में थी।

मुश्किल स्थिति में आरसीबी के लिए सब्बीनेनी मेघना और ऋचा घोष ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों के बल्ले से दनादन रन आए और टीम का स्कोर 100 के पार चला गया। मेघना फिफ्टी जड़ने के बाद 53 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं।
ऋचा ने तबाही जारी रखी और 31 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली। वह 37 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुईं। इस वजह से आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का शानदार स्कोर हासिल कर लिया। यूपी वॉरियर्ज के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की खराब शुरुआत रही। एलिसा हिली 5 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद वृंदा दिनेश 18 और तहलिया मैक्ग्रा 22 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। 10 ओवर में यूपी वॉरियर्ज का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन था।
ग्रेस हैरिस और श्वेता सहरावत ने मोर्चा संभाल लिया और स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। यहाँ से शिभ्ना आशा ने पासा पलट दिया। शिभ्ना ने श्वेता को 31 और हैरिस को 38 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद एक और विकेट लेते हुए एक ही ओवर में गेम बदल दिया और अपने 5 विकेट पूरे किये।












Click it and Unblock the Notifications