Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया, लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी 153 रन बनाकर आउट हो गई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने बेहतरीन शुरुआत की। केएल राहुल और डी कॉक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रनों की भागीदारी की। इसके बाद राहुल 20 रन बनाकर आउट हो गए। देवदत्त पडीक्कल का बल्ला नहीं चला, वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

मार्कस स्टोइनिस ने क्रीज पर आकर कुछ धाकड़ शॉट खेले लेकिन वह भी 24 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उधर डी कॉक अपना काम करते चले गए और इस सीजन की दूसरी फिफ्टी जमा दी। वह शतक की तरफ बढ़ते हुए 81 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
अंतिम दो ओवरों में निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने रीस टॉपली के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े और अंतिम ओवर में सिराज को भी 2 छक्के जड़े। पूरन ने 21 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए और लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 181 रनों तक पहुंचा। मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की, कोहली के बल्ले से कुछ बेहतरीन शॉट आए लेकिन वह 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद फाफ डू प्लेसी 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। मैक्सवेल भी नहीं टिके, वह आते ही बिना खाता खोले मयंक यादव की गेंद पर चलते बने। उनके बाद ग्रीन भी 9 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनको मयंक ने बोल्ड किया।
इसके बाद कुछ और विकेट गिरे और आरसीबी की स्थिति खराब हो गई। यहाँ महिपाल लोमरोड़ ने आकर उम्मीदें जगाई लेकिन वह 13 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए और आरसीबी की टीम 153 रन बनाकर आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications