Aaj Ka Match Kon Jeeta 17 April: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs मुंबई

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मुकाबला कम स्कोरिंग वाला रहा, हैदराबाद ने पहले खेलकर 5 विकेट पर 162 रन बनाए, मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने हैदराबाद को पहले खेलने के लिए बुलाया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मिलकर हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की भागीदारी की, अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए।

aaj ka match kon jeeta

उनके बाद ईशान किशन 2 रन बनाकर चले गए, हेड भी 29 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए लेकिन वह आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे करने में सफल रहे। नितीश रेड्डी 19 पर आउट हुए, तो हैदराबाद मुश्किल में थी, इस समय क्लासेन ने धमाल मचा दिया।

क्लासेन ने 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद अनिकेत वर्मा ने अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या को 2 छक्के जड़े। इसी ओवर में एक छक्का कमिंस ने मारा। अनिकेत ने 8 गेंदों में नाबाद 18 और कमिंस ने 4 गेंदों में नाबाद 8 रन बना हैदराबाद को 5 विकेट पर 162 तक पहुंचा दिया। मुंबई के लिए विल जैक्स ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में रोहित शर्मा ने जमकर हमला बोला और तूफानी शुरुआत के लेकिन वह अपनी पारी को लम्बा नहीं खींच पाए। रोहित शर्मा ने 3 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। उनके साथ खेल रहे रिक्लेटन ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए।

बाद में सूर्या और विल जैक्स ने मोर्चा संभाला, सूर्या ने कुछ बड़े शॉट जड़कर फैन्स का मनोरंजन किया। वह 2 चौकों और 2 छक्कों से 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। अच्छी बैटिंग कर रहे जैक्स भी ज्यादा देर नहीं रुके, वह 26 गेंदों में 36 रन बनाकर चलते बने। पांड्या ने बड़े शॉट जड़ते हुए 9 गेंद में 21 रन बनाए और जीत से एक रन पहले आउट हो गए। यहाँ से नमन धीर भिया आते ही आउट होकर चले गए, वह 3 गेंद खेलकर अपना खाता नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 21 रन बनाकर 11 गेंद शेष रहते मुंबई को जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+