Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 April: मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स मैच में कौन जीता
Aaj Ka Match Kon Jeeta: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी क्विंटन डी कॉक ने खेली, जिन्होंने नाबाद 112 रन बनाकर मुकाबले पर अपनी छाप छोड़ी। हालांकि मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रयान रिकेल्टन (2) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए, जिससे टीम पर दबाव बन गया। हालांकि, डी कॉक ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बटोरे।

नमन धीर ने भी अहम योगदान देते हुए 31 गेंदों पर 50 रन बनाए और डी कॉक के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। कप्तान हार्दिक पांड्या 14 रन ही बना सके, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड सस्ते में आउट हो गए। तिलक वर्मा ने अंत में तेज 8 रन जोड़े। इस बीच डी कॉक ने 53 गेंदों में शतक जमा दिया, इस सीजन पहले ही मैच में उनका सैकड़ा आया है। रोहित शर्मा के चोटिल होने पर उनको टीम में लाया गया था।
अंतिम ओवरों में डी कॉक ने आक्रामक अंदाज जारी रखा और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। मुंबई की पारी में 8 रन अतिरिक्त के रूप में आए।
जवाब में खेलते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य तेज खेलने के प्रयास में आउट हो गए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए 15 रनों की पारी खेली। मामला यहां खत्म नहीं हुआ, कूपर कॉनली भी नहीं टिक पाए। वह 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।
इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर तेज बैटिंग की। प्रभसिमरन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। 12 ओवर में पंजाब किंग्स ने 2 विकेट पर 132 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।
अय्यर ने गदर काटते उए 35 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों से 66 रन बनाए। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन जड़े। इस तरह पंजाब ने 17वें ओवर में 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में टॉप पर आ गई, मुंबई की यह चौथी हार है।












Click it and Unblock the Notifications