Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 March: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला और मुंबई की बैटिंग यूनिट ने हल्ला बोल दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। गुजरात लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और मुंबई ने जीत दर्ज कर दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया और यह फैसला सही साबित हो गया क्योंकि मुंबई इंडियंस की ओपनर यास्तिका भाटिया 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। इसके बाद रनों की बरसात देखने को मिली।

aaj ka match kon jeeta

हैली मैथ्यूज और नताली सीवर ने मिलकर शतकीय भागीदारी कर डाली। दोनों के बल्ले से तूफानी अंदाज में रन आए और गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ गई। मैथ्यूज और सीवर दोनों ने फिफ्टी जड़ी और स्कोर 159 तक लेकर चली गईं। मैथ्यूज ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए।

नताली सीवर उनसे भी दो कदम आगे निकलीं। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अंत में 4 छक्के और 2 चौके जड़े और 12 गेंदों में 36 रनों का योगदान देकर अपनी टीम का स्कोर 4 विकेट पर 213 तक पहुंचा दिया। गुजरात के लिए डेनियल गिब्सन ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात ने बेथ मुनी का विकेट गंवा दिया। वह 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। उनके बाद हरलीन देओल भी 8 के निजी स्कोर पर आउट हुईं और स्थिति खराब हो गई। गिब्सन ने 34 रनों की पारी खेली। इस बीच नियमित अन्तराल पर विकेट गिरे।

गुजरात की टीम बड़े लक्ष्य का दबाव सहन करने में नाकाम रही और 166 पर सिमट गई।हैली मैथ्यूज ने मुंबई के लिए 3 विकेट झटके। टूर्नामेंट में मुंबई ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का फाइनल में 15 मार्च को टक्कर होगी।व्

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+