Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 April: लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स, Who Won Today Match

Aaj Ka Match Kon Jeeta: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 32वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। एक समय पर लड़खड़ाती दिख रही राजस्थान की पारी को अनुभवी रविंद्र जडेजा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से संभाला। कम स्कोर के बाद भी राजस्थान ने मैच जीत लिया।

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों में 22 रनों (4 चौके) की तेज पारी खेली, लेकिन मोहम्मद शमी ने उन्हें जल्द ही पवेलियन भेज दिया। इसके तुरंत बाद ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले शमी का दूसरा शिकार बने। युवा वैभव सूर्यवंशी (8 रन) भी आज संघर्ष करते नजर आए और मोहसिन खान की गेंद पर आउट हो गए। वह सबसे तेज 500 आईपीएल बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

aaj ka match kon jeeta

मध्यक्रम का संघर्ष

कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने क्रमशः 20 और 22 रनों का योगदान दिया, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। डोनावान फरेरा ने भी 20 रनों की उपयोगी पारी खेली, पर वह भी अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।

रविंद्र जडेजा का फिनिशर अवतार

पारी के अंत में रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महज 29 गेंदों में नाबाद 43 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अंत में शुभम दुबे ने भी 11 गेंदों में 19 रनों की नाबाद और आक्रामक पारी खेलकर जडेजा का अच्छा साथ दिया।

बिखरी लखनऊ की पारी

जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ की शुरुआत भी खराब रही। आयुष बडोनी और ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके अलावा एडन मार्कराम भी अपना खाता खोले बिना आउट होकर चले गए। लखनऊ ने महज 11 रनों में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद निकोलस पूरन और मार्श ने मिलकर स्कोर 50 के पार पहुंचाया, इस बीच पूरन 22 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। मार्श ने अकेले संघर्ष करते हुए 55 रनों की पारी खेली, इसके बाद मामला बिगड़ गया। लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई, रॉयल्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+