Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में केकेआर ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद अच्छी बैटिंग की और 200 का आंकड़ा हासिल कर लिया। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी और वेंकटेश अय्यर ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद केकेआर के ओपनर बल्लेबाज डी कॉक महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। बाद में सुनील नारेन का बल्ला भी नहीं चला, वह 7 रन बना पाए।

aaj ka match kon jeeta

यहाँ से कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मामला संभाल लिया और स्कोर 97 रनों तक ले गए। रहाणे ने धांसू अंदाज में खेलते हुए 27 गेंदों में 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 28 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रघुवंशी ने 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली।

बाद में वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह का बल्ला चला। अय्यर ने केकेआर के हर गेंदबाज की धुनाई करते हुए महज 24 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 29 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने भी कुछ आकर्षक शॉट जड़े।

रिंकू ने 17 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का आया। इस तरह केकेआर ने 6 विकेट पर 200 रनों का बेहतरीन स्कोर खड़ा करते हुए हैदराबाद को कड़ी चुनौती देने का रास्ता तैयार कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की खराब शुरुआत रही। ट्रेविस हेड आते ही आउट हो गए। वह 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का बल्ला भी खामोश रहा। दोनों 2-2 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

नितीश रेड्डी ने पावरप्ले में कुछ अच्छे शॉट जड़े लेकिन उनको रसेल ने आउट कर दिया। रेड्डी ने 15 गेंदों में अपनी 19 रनों की पारी के औरन 2 चौके और 1 छक्का जमाया। डेब्यू आईपीएल मैच में दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले कामिंदु मेंडिस ने 2 छक्के और 1 चौका जमाया और 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन 21 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए और अन्य बल्लेबाज भी आउट होते चले गए, हैदराबाद की टीम 120 पर सिमट गई और केकेआर ने दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की यह अपनी सबसे बड़ी हार है। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+