Aaj Ka Match Kon Jeeta 7 May: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs चेन्नई
Aaj Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला। पहले बैटिंग करते हुए मेजबान केकेआर ने 6 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। केकेआर को मैच में हार का सामना करना पड़ा है और प्लेऑफ़ की राह कठिन हो गई है।
टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि केकेआर का यह निर्णय गलत साबित हो गया क्योंकि गुरबाज महज 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद सुनील नारेन और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की।

नारेन 17 गेंदों का सामना करते हुए 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रहाणे अर्धशतक जड़ने के बेहद करीब जाकर 48 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया। अंगकृष रघुवंशी का बल्ला आज नहीं चल पाया, वह 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
मनीष पांडे और रसेल ने अंत में मोर्चा संभाल लिया और केकेआर को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया। पांडे ने 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 36 रन बनाए। उनके अलावा रसेल के बल्ले से 21 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। इससे केकेआर ने 6 विकेट पर 179 का स्कोर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 31 रन देकर 4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई की खराब शुरुआत रही। डेवोन कॉनवे और आयुश म्हात्रे दोनों ही बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। उनके बाद अश्विन भी 8 रन बना आउट हो गए। उस स्थिति में उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में धांसू 31 रन बनाए। जडेजा 19 रन बना चलते बने।
यहाँ से डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला तूफानी अंदाज में चला और वह फिफ्टी के साथ चेन्नई को सपोर्ट प्रदान कर गए। उन्होंने 25 गेंदों में 52 रन बना स्थिति कंट्रोल में की। शिवम दुबे और धोनी स्कोर को करीब लेकर गए, इस दौरान दुबे 40 गेंद में 45 रन बना आउट हो गए। स्कोर 170/7 हो गया। 8 गेंदों का खेल बचा था, जो मुश्किल कार्य नहीं था। धोनी 18 गेंद में 17 रन बना नाबाद रहे और चेन्नई ने 2 गेंद शेष रहते 2 विकेट से मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications