Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पार्ल में तीसरा वनडे खेला गया। इसमें लगभग दक्षिण अफ्रीकी टीम हार गई। 297 का पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम 218 रन बनाकर आउट हो गई, टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर मार्करम ने भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। डेब्यू करने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मुश्किल स्थिति में टीम को बाहर निकालने का जिम्मा केएल राहुल और संजू सैमसन ने लिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इसके बाद राहुल 21 पर आउट हो गए। इस बार तिलक वर्मा और सैमसन के बीच एक बड़ी भागीदारी हुई। दोनों ने शतकीय साझेदारी की।
तिलक वर्मा अपना पहला अर्धशतक जड़कर 52 पर आउट हुई। इस बीच सैमसन ने अपना पहला वनडे शतक जमा दिया। वह 108 के स्कोर पर चलते बने। तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने ली। वह 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 296 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन शुरुआत की। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जोरजी के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। अर्शदीप ने हेंड्रिक्स को 19 के निजी स्कोर पर आउट करते हुए इस भागीदारी को तोड़ा। उनके बाद खेलने आए रैसी वैन डर डुसेन 2 रन बनाकर आउट हो गए।
पिछले मैच में शतक जड़ने वाले टोनी डी जोरजी क्रीज पर बने रहे और बेहतरीन फिफ्टी जमाई। मार्करम और डी जोरजी के बीच हो रही भागीदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा, मार्करम 19 रन बनाकर आउट हो गए। डी जोरजी को अर्शदीप ने 81 पर आउट कर दिया और सुदर्शन ने एक धांसू कैच लेकर क्लासेन को 21 पर चलता किया, हालांकि गेंद आवेश खान ने डाली थी। मिलर को मुकेश ने 10 रन पर आउट कर दिया। यहाँ से मैच निकल गया और अफ्रीकी टीम 218 पर आउट हो गई, मैच के साथ मेजबान टीम सीरीज भी 2-1 से हार गई। अर्शदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications