Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला था। इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की सीरीज अब दक्षिण अफ्रीकी टीम बराबरी पर आ गई और अंतिम मैच निर्णायक होगा।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी नहीं टिके और 10 के निजी स्कोर पर चलते बने। साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

aaj ka match kon jeeta

सुदर्शन और केएल राहुल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी ली। सुदर्शन ने लगातार दूसरे वनडे में फिफ्टी जड़ी और 62 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल भी क्रीज पर टिके और और एक अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। राहुल ने 56 रन बनाए।

रिंकू सिंह ने डेब्यू किया था और उनसे उम्मीदें थी लेकिन वह 17 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। निचले क्रम से अर्शदीप सिंह के बल्ले से 18 रनों की पारी आई। इस तरह टीम इंडिया 211 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट झटके। हेंड्रिक्स और केशव महाराज ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने धाकड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। रीजा हेंड्रिक्स और जोरजी ने मिलकर 130 रनों की भागीदारी की। रीजा हेंड्रिक्स फिफ्टी जड़कर 52 के निजी स्कोर पर अर्शदीप का शिकार बने।

टोनी डी जोरजी ने एक छोर पकड़कर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया। जोरजी के साथ दूसरे छोर पर रैसी वैन डर डुसेन भी खड़े थे। दोनों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। वैन डर डुसेन 36 रन बनाकर आउट हो गए। जोरजी ने नाबाद 119 रन की पारी खेली। मार्करम 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+