Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने रनों का हिमालय खड़ा कर दिया। वानखेड़े की सपाट पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने जवाब में खेलते हुए तूफानी बैटिंग कर 7 विकेट पर 246 का स्कोर बनाया लेकिन मैच भारत के पक्ष में गया। भारत चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
भारतीय पारी के असली हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। संजू ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 8 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 211।90 का रहा, जिसने भारत को वह शुरुआती गति दी जिसकी दरकार थी। उन्हें विल जैक्स ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया।

संजू का साथ देते हुए ईशान ने केवल 18 गेंदों में 39 रन कूट दिए। मिडिल ऑर्डर में दुबे ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और 25 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। वह हैरी ब्रूक के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। अंत में हार्दिक ने 12 गेंदों में 225 के स्ट्राइक रेट से 27 रन जोड़कर स्कोर को 250 के पार पहुँचाने में मदद की। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी धाकड़ बैटिंग करते हुए आर्चर के एक ही ओवर में तीन छक्के जड़े और 7 गेंद में 21 के स्कोर पर आउट हुए। अंतिम ओवर में इंग्लैंड को 30 रनों की दरकार थी और शिवम दुबे को ओवर देकर बुलाया गया, बेथेल क्रीज पर थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी की शुरुआत खराब रही और हार्दिक पांड्या ने फिल साल्ट (5) को जल्द पवेलियन भेज दिया, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7) और वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25) का कीमती विकेट चटकाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, युवा जैकब बेथेल ने जवाबी हमला करते हुए मात्र 18 गेंदों में 49 रनों (5 छक्के, 3 चौके) की तूफानी पारी खेलकर मैच में रोमांच बरकरार रखा।
अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17) को आउट कर भारत की पकड़ मजबूत की लेकिन क्रीज पर बेथेल और विल जैक्स (11) की मौजूदगी ने भारतीय खेमे की धड़कनें बढ़ा दी। इंग्लैंड ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बना डाले। बेथेल ने 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना दिया।
बेथल क्रीज पर टिके रहे और उनके साथ विल जैक्स ने भी टिककर बैटिंग की, हालांकि जैक्स को अर्शदीप ने 35 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। 17 ओवर तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 209 रन बनाकर भारत पर पूरा दबाव बना दिया। इस बीच इंग्लैंड को 2 ओवर में 39 रन की दरकार थी और बेथल ने 45 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। इसके बड़ा पांड्या ने सैम करन को 18 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। हालांकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अंत तक प्रयास किया लेकिन बेथेल इस दौरान 105 के स्कोर पर आउट हो गए, अंत में इंग्लैंड 7 विकेट पर 246 तक पहुंच पाई और टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications