Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड धर्मशाला टेस्ट

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया। मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से पराजित कर दिया और सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड के लिए जो रूट क्रीज पर टिके थे।

भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अंतिम बल्लेबाज के रूप में रूट आउट हुए। रूट के बल्ले से 64 रनों की पारी आई। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 195 रनों के कुल स्कोर पर बिखर गई।

ind vs eng

अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने तहलका मचा दिया। अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके और मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किये। दूसरी पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके और जडेजा को एक मैच मिला। जो रूट ने 84 रनों की पारी खेली।

इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में 477 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 259 रनों की धांसू लीड हासिल कर ली और इंग्लैंड के ऊपर इससे दबाव बनाना तय था। इंग्लैंड के लिए बशीर ने 5 विकेट झटके। एंडरसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाज बन गए।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे, कुलदीप यादव ने भारत के लिए कुल 5 विकेट अपने नाम किये थे। जवाब में खेलते हुए भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जमाए और टीम इंडिया ने 477 रन जड़े। भारत के लिए डेब्यू करने वाले देवदत्त पडीक्कल ने फिफ्टी जड़ी। सरफराज और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारियां खेली। यहाँ से इंग्लैंड के लिए काम मुश्किल था। पहला टेस्ट हारने के बाद भारत ने चार टेस्ट लगातार जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+