Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर कर दी, अंतिम मैच निर्णायक रहेगा।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। यह सही साबित हुआ। भारतीय ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा एक रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद रोड्रिग्स भी 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। मंधाना का खेल धीमा रहा, वह 26 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुईं।

टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। दीप्ति शर्मा क्रीज पर टिकीं और 27 गेंद में 30 रन बनाने में सफल रहीं। भारत की तरफ से यही बेस्ट स्कोर रहा। कप्तान हरमनप्रीत ने निराश किया। वह महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गईं।
ऋचा घोष ने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 गेंदों में 23 रन बनाए और टीम इंडिया का 8 विकेट पर 130 रनों के स्कोर तक पहुँच पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। किम गार्थ, सदरलैंड और वेयरहैम के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने धाकड़ शुरुआत की। एलिसा हिली और बेथ मुनी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की भागीदारी की। हिली 26 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद मुनी भी 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। तहलिया मैक्ग्रा कुछ अच्छे शॉट जड़कर 19 रन पर आउट हुईं।
एश्ले गार्डनर ने 7 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुईं। इस बीच एलिस पेरी क्रीज पर बनी रहीं और स्कोर आगे बढाती चली गईं। पेरी 21 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। फ़ोबे लिचफील्ड ने 12 गेंद में नाबाद 18 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications