Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत v अफगानिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण का मुकाबला बारबाडोस में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए। वह 8 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पन्त ने तीखे तेवर दिखाते हुए 11 गेंदों में 20 रन की छोटी पारी खेली और कोहली अच्छी शुरुआत के बाद 24 रन बनाकर आउट हो गए।

शिवम दुबे से उम्मीदें थी लेकिन वह 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। मुश्किल स्थिति में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव ने गदर मचा दिया।
उन्होंने महज 27 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी जड़ी और बाद में 53 के निजी स्कोर पर चलते बने। सूर्या और पांड्या के बीच बेहतरीन 60 रनों की भागीदारी देखने को मिली। हार्दिक पांड्या ने भी तेज बैटिंग की लेकिन वह 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए।
जडेजा क्रीज पर आने के बाद एक चौका जड़कर आउट हो गए। वह 7 के निजी स्कोर पर आउट हुए। अंत में अक्षर पटेल ने 12 रन बनाए और टीम इंडिया को 8 विकेट पर 181 तक पहुंचा दिया। राशिद खान ने 3 और फारुकी ने 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान की खराब शुरुआत रही। गुरबाज 12 रन के निजी स्कोर पर बुमराह का शिकार बन गए। इसके बाद दो विकेट और गिरे। पावरप्ले में अफगानिस्तान ने 3 विकेट गंवा दिए। गुलबदीन और अजमतुल्लाह ने स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। इस बीच गुलबदीन 17 और अजमतुल्लाह 26 रन बनाकर आउट हो गए।
नजीबुल्लाह क्रीज पर जमने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान रोहित ने बुमराह को बुलाया और बल्लेबाज 19 रन बनाकर आउट हो गए। नबी को कुलदीप यादव ने 14 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। यहाँ से अफगानिस्तान का रास्ता मुश्किल हो गया।
अंततः अफगान टीम 134 रन पर आउट हो गई और भारत ने मैच अपने नाम कर लिया। बुमराह ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप को भी 3 और कुलदीप यादव को विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications