Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नेपाल

Aaj Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी की है। अपने पिछले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना की गई थी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इसके बावजूद भी पिछले मैच में दूसरी बार भारतीय अंडर-19 टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में हार गई थी।

भारत को मिली जीत: पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए नेपाल को बड़े अंतर से हराया है। भारत ने नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। अंडर-19 एशिया कप में भारत की यह दूसरी जीत है। भारत अब तक तीन मैचों में दो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। भारत के पास टोटल चार प्वॉइंट हो गए हैं।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1

राज लिम्बानी ने झटके 7 विकेट: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम भारत के सामने बुरी तरह बिखर गई। नेपाल की पूरी टीम महज 52 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने सबसे अधिक विकेट लेने का काम किया। राज लिम्बानी ने 7 विकेट झटक कर नेपाल की कमर तोड़ दी। भारतीय टीम ने 7.1 ओवर में इस लक्ष्य को अपने नाम कर मैच को झोली में डाल लिया। भारत की तरफ से ओपनर अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंद पर एक चौके और 5 छक्के की मदद से 43 बनाए जबकि आदर्श सिंह दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर नवाद रहे।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी।

नेपाल की प्लेइंग इलेवन: देव खनाल (कप्तान), अर्जुन कुमाल, दीपक प्रसाद डुमरे, हेमंत धामी, उत्तम रंगु थापा मगर (विकेटकीपर), दीपेश कंदेल, आकाश चंद, सुभाष भंडारी, दीपक बोहरा, गुलसन झा, दीपक बोहरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+