Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 May: आज का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs चेन्नई

Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। गुजरात के गेंदबाज बेबस नजर आए। चेन्नई ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 230 रनों का स्कोर हासिल किया। गुजरात टाइटंस यह स्कोर हासिल नहीं कर पाई और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ इस आईपीएल में अपना अभियान समाप्त किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। डेवोन कॉनवे और आयुष म्हात्रे की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की भागीदारी कर दी। इस बीच आयुष का विकेट गिर गया। वह 17 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

aaj ka match kon jeeta

कॉनवे ने निरंतर अपनी तेज बल्लेबाजी जारी रखते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा उर्विल पटेल के बल्ले से भी 19 गेंदों में 37 रनों की पारी देखने को मिली। शिवम दुबे अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन 17 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

अंत में डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 23 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। उधर जडेजा ने 18 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 230 रनो का स्कोर खड़ा कर दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल फ्लॉप हो गए, वह 9 गेंदों में 13 रन बना चलते बने। उनके बाद दो विकेट और गिरे। जोस बटलर 5 और शेरफेन रदरफोर्ड बिना खाता खोले आउट हुए। इस समय स्कोर 3 विकेट पर 30 रन हो गया। हर बार की तरह इस बार भी साई सुदर्शन का बल्ला चला, वह 28 गेंदों में 41 रन बना आउट हो गए। इसके बाद गुजरात के अन्य बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते गए। उन्नीसवें ओवर तक गुजरात 147 रनों तक सिमट गई और चेन्नई ने जीत दर्ज की। नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+