Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 April: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs केकेआर

Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। किसी भी बल्लेबाज की फिफ्टी के बिना यह स्कोर हासिल कर लिया गया, दिल्ली लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन केकेआर ने तेज शुरुआत की। गुरबाज और सुनील नारेन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रनों की भागीदारी की। इस बीच गुरबाज 12 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

उनके बाद सुनील नारेन का विकेट भी गिर गया। वह 16 गेंदों में 27 रनों की पारी खेल आउट हुए। अजिंक्य रहाणे ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 26 रनों की पारी खेली। केकेआर के लगभग सभी प्लेयर्स ने टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया, तब एक मजबूत स्कोर खड़ा हुआ।

अंगकृष रघुवंशी ने इस पारी में सर्वाधिक रन बनाए। 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से वह 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। उधर रिंकू सिंह का बल्ला भी तेजी से चला। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। रसेल के बल्ले से 17 रनों की छोटी पारी आई।

इस तरह केकेआर ने 9 विकेट गंवाने के बाद 204 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। स्टार्क ने कुल 3 विकेट हासिल किये। अक्षर पटेल और विप्रज निगम के खाते में 2-2 विकेट गए।

जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। करुण नायर 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। केएल राहुल ने निराश किया और 7 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

अपने 150वें आईपीएल मुकाबले में खेल रहे फाफ डू प्लेसी ने धांसू बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमा दिया। उनके साथ क्रीज पर अक्षर पटेल क्रीज पर टिके। अक्षर पटेल फिफ्टी के करीब जाकर 23 गेंद में 43 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। फाफ डू प्लेसी ने 45 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली।

विप्राज निगम ने 38 रनों की पारी खेली, दिल्ली कैपिटल्स 190 रनों का स्कोर बना पाई और केकेआर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। केकेआर ने जीत के साथ प्लेऑफ़ की उम्मीदें बरकरार रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+