Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 May: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs लखनऊ
Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 May: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 रनों से शानदार जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। यह जीत उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि आईपीएल में हर मैच में जीत हासिल करना टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को बढ़ाता है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार एक बड़ा झटका है। अब लखनऊ को अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे। पंजाब किंग्स की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर आ गई है।
पंजाब ने जीता मैच (Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 May)
पंजाब के खिलाफ लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब को पहला झटका आकाश सिंह ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को पहले ही ओवर में पवेलियन भेजने का काम किया। दूसरी छोर पर प्रभसिमरन सिंह एक तरफ से रन बनाने का काम करते नजर आए। लखनऊ के लिए डेब्यू मैच खेलने वाले आकाश सिंह ने प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिस का विकेट हासिल किया।
प्रभसिमरन सिंह ने बनाए इतने रन
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे अधिक 91 रन बनाने का काम किया। प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्के की मदद से 91 रन जड़ दिए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 25 गेंदों में 45 रन निकले। श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़ने में सफलता हासिल की। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन बनाने का काम किया।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश सिंह, आवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, मिचेल मार्श, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके।












Click it and Unblock the Notifications