Aaj Ka Match Kon Jeeta 31 Mar: आज का मैच कौन जीता- मुंबई vs केकेआर
Aaj Ka Match Kon Jeeta 31 Mar: आईपीएल 2025 की शुरुआती दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी की। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने सभी को हैरान करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। अपने पहले ही मैच में चार विकेट लेकर उन्होंने मुंबई की झोली में मुकाबले को डाल दिया। टॉस हारकर केकेआर महज 116 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में मुंबई ने दो विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली।
केकेआर की बल्लेबाजी फ्लॉप (Aaj Ka Match Kon Jeeta 31 Mar)
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वह बाद में लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। लेकिन केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। कोलकाता को पहला झटका पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद दीपक चाहर ने क्विंटन डिकॉक को पवेलियन भेजकर मुंबई को दूसरी सफलता दिला दी।

अश्विनी कुमार का चला जादू
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन अश्विनी कुमार ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट अपने नाम किया। केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और टीम ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर कोलकाता को पांचवां झटका दिया। केकेआर की पूरी टीम महज 116 रनों पर सिमट गई।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब: एनरिक नॉर्त्जे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीथ सिसोदिया।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।












Click it and Unblock the Notifications