Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 April: मुंबई इंडियंस-हैदराबाद में किसने मारी बाजी, कौन रहा मैच का हीरो
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई की इस पारी के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन, जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बारिश करते हुए अपना शानदार शतक पूरा किया। हालांकि बड़े स्कोर के बावजूद मुंबई को हार मिली, इस सीजन उनकी आठ मैचों में छठी हार है।
मुंबई इंडियंस को सलामी जोड़ी रयान रिकल्टन और विल जैक्स ने बेहद आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी की। विल जैक्स ने 22 गेंदों पर 46 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें नितीश रेड्डी ने इशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

एक तरफ विकेट गिरते रहे लेकिन रयान रिकल्टन ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा। उन्होंने केवल 55 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 123 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 223.64 का रहा, जिसने हैदराबाद के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आज खामोश रहा और वह केवल 5 रन बनाकर ईशान कलिंगा का शिकार बने। नमन धीर ने 17 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी को गति देते हुए 15 गेंदों पर 31 रन बनाए। हार्दिक ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अंत में तिलक वर्मा ने 5 गेंदों में 7 रन जोड़े और रॉबिन मिंज 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाबी पारी में खेलते हुए हैदराबाद ने धांसू शुरुआत की। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर तबाही मचाते हुए पहले विकेट के लिए 129 रनों की भागीदारी की। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की पारी खेली। हेड ने भी तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए 8 छक्कों और 4 चौकों से 30 गेंदों में 76 रन ठोक डाले। इशान किशन खाता नहीं खोल पार लेकिन हैदराबाद का रन रेट काफी ऊपर था।
नीतीश रेड्डी 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। इस बीच हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर स्कोर आगे बढाए रखा। रन रेट हैदराबाद के कंट्रोल में था। क्लासेन 30 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। सलिल अरोड़ा ने 10 गेंदों में नाबाद 30 रन जड़कर हैदराबाद को 19वें ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications