धरना, नारेबाजी और चौके-छक्के! जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों का अनोखा अंदाज, अभिजीत दिपके का वीडियो वायरल

Abhijeet Dipke Viral Video: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन रविवार सुबह एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गया। आमतौर पर धरना, नारेबाजी और भाषणों के लिए पहचाने जाने वाले इस स्थल पर सुबह का माहौल कुछ बदला हुआ दिखाई दिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके अपने समर्थकों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में आंदोलनकारी बल्ला (लकड़ी का डंडा) और गेंद लेकर जंतर-मंतर पर क्रिकेट का मजा लेते दिखाई दिए। कई लोगों ने इसे धरने के बीच प्रदर्शनकारियों का मनोबल बनाए रखने की कोशिश बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे विरोध प्रदर्शन के अनोखे अंदाज के रूप में देखा। इस दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद लोगों की निगाहें भी क्रिकेट खेल रहे प्रदर्शनकारियों पर टिकी रहीं।

CJP Protest

सुबह बदला नजर आया माहौल

शनिवार 20 जून को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन रातभर चलता रहा। बिना खाना-पानी के दिक्कत झेलते हुए CJP समर्थक धरना स्थल पर डटे रहे। रविवार सुबह जंतर-मंतर पर अलग दृश्य देखने को मिला। मंच के आसपास मौजूद कई समर्थक क्रिकेट खेलते दिखाई दिए। अभिजीत दिपके भी इसमें शामिल रहे और कुछ समय तक बल्लेबाजी करते नजर आए। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते दिखाई दिए।

CJP Protest

ये भी पढ़ें: 'संविधान में ये नहीं लिखा', अभिजीत दिपके ने खोले बड़े राज! धूप, भूख-प्यास भी नहीं डिगा पाई 'कॉकरोचों' का हौसला

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्रिकेट खेलते हुए अभिजीत दिपके और CJP समर्थकों के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगे। कुछ यूजर्स ने इसे आंदोलन के बीच सकारात्मक माहौल बनाए रखने की कोशिश बताया, जबकि कई लोगों ने इसे जंतर-मंतर के बदले हुए माहौल से जोड़कर देखा।

रातभर डटे रहे थे प्रदर्शनकारी

शनिवार को CJP के समर्थक निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी जंतर-मंतर पर मौजूद रहे थे। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए शाम 5 बजे तक की अनुमति दी थी, लेकिन आंदोलनकारी वहां से नहीं हटे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी कारण कई लोग पूरी रात धरना स्थल के आसपास रुके रहे।

NEET मुद्दे पर जारी है विरोध

यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। आंदोलनकारी लगातार इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग उठा रहे हैं। मंच पर लगे बैनरों में भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई गई। साथ ही उन छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई जिनकी मौत को आंदोलनकारी इस विवाद से जोड़ रहे हैं।

आज फिर जुटने की अपील

अभिजीत दिपके ने छात्रों और अभिभावकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। NEET Re-Exam के बाद अभ्यर्थियों से भी अभिजीत ने जंतर-मंतर आने की अपील की है। साथ ही CJP ने छात्रों के हक के लिए किसानों से भी आंनदोलन से जुड़ने को कहा है।

CJP Protest Delhi LIVE: 'जंतर-मंतर आकर करें स्टूडेंट्स का समर्थन', अभिजीत दिपके की किसानों से अपील
CJP Protest Delhi LIVE: 'जंतर-मंतर आकर करें स्टूडेंट्स का समर्थन', अभिजीत दिपके की किसानों से अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+